Buxar News: कटनी के बाद खेतों में रखे गेहूं के बोझे भींगे, किसान मयूस

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: कटनी के बाद खेतों में रखे गेहूं के बोझे भींगे, किसान मयूस

गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में एकाएक तेज आंधी के साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई.

विज्ञापन

डुमरांव . गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में एकाएक तेज आंधी के साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई. जिसके चलते किसानों के खेतों में तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह भींग गये. इस तेज आंधी बारिश के बीच बिजली भी गुल रही, जिसके कारण लोगों को घंटों अंधेरे का सामना करना पड़ा, किसानों ने बताया कि आंधी बहुत तेज थी, साथ ही तेज बारिश के बीच चारों ओर अंधेरा भी छा गया था, आंधी बारिश के बाद बादल भी खुब गरजे, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, किसानों ने बताया कि आंधी पानी के चलते किसानों के खेतों में लगे गेहूं की फसल भी कुछ जगहों पर झुंक गए, आंधी पानी से क्षेत्र के कसियां, मठिला, नंदन, कोरानसराय, नावाडीह, कुशलपुर सहित अन्य पंचायतों में किसानों के खेतों में तैयार गेहूं की फसल और खेतों रखें बोझे भी भींग गये, किसानों ने बताया कि जो किसान अपने खेतों से गेहूं की फसल को नहीं काट पाएं हैं, उनके फसल तो खेतों में भींग ही गये. लेकिन कुछ जगहों पर फसल नुकसान की चिंता सता रही है. इलाके के किसान मनीष सिंह, सुरेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, मोहन तिवारी ने बताया कि तेज आंधी बारिश से खेतों में खड़े गेहूं की फसल झुंक गये, जब कि तेज आंधी पानी का असर कम होने के बाद भी हल्के हवा का असर असर बना रहा और आसान में बादल भी खुब गरजे, किसानों ने बताया कि कुछ जगहों पर किसान हंसुआ व हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई किए हैं लेकिन अभी अधिकतर किसानों के खेतों में गेहूं की कटाई बाकी है, गेहूं की कटाई किए किसानों के खेतों में पड़ा भूसा तेज आंधी में तहस नहस हो गया जब कि कुछ जगहों पर मड़ई भी उजड़ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन