ePaper

Buxar News: दावा आपत्ति के लिए विशेष कैंप में हो सकते हैं मतदाता सूची में शामिल

Updated at : 03 Aug 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: दावा आपत्ति के लिए विशेष कैंप में हो सकते हैं मतदाता सूची में शामिल

विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रारूप मतदाता सूची का एक अगस्त को प्रकाशन के बाद दो अगस्त को डीएम डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा बक्सर प्रखंड के कल्याण भवन में दावा आपत्ति हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बक्सर. विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रारूप मतदाता सूची का एक अगस्त को प्रकाशन के बाद दो अगस्त को डीएम डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा बक्सर प्रखंड के कल्याण भवन में दावा आपत्ति हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया. उस कैंप का शनिवार को डां विद्यानंद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर विशेष कैम्प का शुभारंभ किया गया. डीएम ने बताया कि मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन होने के उपरांत दो अगस्त से दावा आपत्ति लेने हेतु सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे. सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद कार्यालयों में विशेष कैंप बनाया गया है. जिन निर्वाचकों का नाम मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण में किसी कारणवश छूट गया है या नये मतदाता के रूप में मतदाता सूची में शामिल होना चाहते है. वैसे सभी आवेदक दो अगस्त से एक सितंबर तक अपने मतदान केंद्र पर मतदान स्तरीय पदाधिकारी बीएलओ द्वारा या प्रखंड कार्यालय व नगरपरिषद कार्यालयों में लगे विशेष कैंपों में जाकर अपना नाम जुड़वा सकते है. उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर दिपांकर कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर सदर साधु शरणं पांडे , बीएलओ एवं सुपरवाइजर शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन