Buxar News: अश्लील तस्वीर व वीडियो की धमकी देकर फिरौती मांगने के आरोप में दो को जेल
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

रंगा यात्रा समेत अन्य सामाजिक कार्यों से रसूख बनाकर चर्चा में आए गिट्टू तिवारी समेत दो युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया.
विज्ञापन
बक्सर
. तिरंगा यात्रा समेत अन्य सामाजिक कार्यों से रसूख बनाकर चर्चा में आए गिट्टू तिवारी समेत दो युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया. इनपर अश्लील तस्वीर व वीडियो की धमकी देकर फिरौती मांगने के आरोप लगे है. शहर के बंगाली टोला निवासी आफताब आलम उर्फ जानू की शिकायत पर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पीसी कॉलेज के समीप रहने वाले अरविंद तिवारी उर्फ गिट्टू तिवारी एवं नगर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी संजय उपाध्याय को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि 10 अप्रैल की दोपहर 12.30 बजे मेरी पत्नी के फेसबुक आईडी पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया. जिसे मेरे द्वारा एक्सेप्ट करने के पश्चात मेरे भांजा एवं उसकी मंगेतर के फोटो अपलोड कर मैसेंजर द्वारा चैटिंग के माध्यम से मेरे पूरे परिवार को गाली-गलौज किया गया. वही फोटो डिलीट करने के एवज में 90 हजार रूपये की मांग की गई और नहीं देने पर तबाह करने की धमकी भी दी गयी. आखिर में 28 हजार पर सौदा तय हो गया. इसके बाद आरोपित द्वारा तय रकम ट्रांसफर करने के लिए आरोपी द्वारा आदर्श उपाध्याय का यूपीआइ आईडी भेजा गया. पीड़ित द्वारा उस आइडी पर 100 रुपये भेजे गए. इसके बाद 28 हजार नगद देने की बात कहने पर दूसरी ओर से अपने आदमी को भेजने का हवाला दिया गया. उनके द्वारा भेजा गया आदमी नगर के मुनीम चौक के पास मेहंदी वस्त्रालय के निकट पहुंचा तो उसे पैसा दिया और अपने सगे संबंधी संबंधियों के द्वारा उसे पकड़कर मॉडल थाना लाया गया. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार दोनों आरोपितों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस गिरोह में एक युवती समेत अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










