Buxar News: टिकट जांच के नाम पर यात्रियों से दुर्व्यवहार का टीटी पर आरोप
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 25 Apr 2025 9:30 PM
शुक्रवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच करने पहुंची लाल गाड़ी के ट्रेन टिकट एग्जामिनरों ने यात्रियों के साथ जमकर बदसूलकी की
बक्सर. शुक्रवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच करने पहुंची लाल गाड़ी के ट्रेन टिकट एग्जामिनरों ने यात्रियों के साथ जमकर बदसूलकी की. इस दौरान टीटीइ ने यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की भी की. टिकट जांच के नाम पर यात्रियों से अवैध वसूली की. हालांकि हो-हंगामा होने के बाद लाल गाड़ी में सवार टीटीइ व रेलकर्मी दानापुर वापस लौट गये. इधर यात्रियों के साथ बदसूलकी का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच करने का आदेश जारी कर दिया गया है. दानापुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव प्रकाश ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराया जा रहा है. यात्रियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच में दोषी पाए जाने वाले टीटीइ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी किया जायेगा. इधर घटना को लेकर कई यात्रियों ने आरोप लगाया है कि वैध टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट होने के बावजूद उनसे दुर्व्यवहार कर जुर्माना वसूला गया. दिलदारनगर निवासी देवानंद सिंह फतूहा जाने के लिए यात्रा कर रहे थे. वे बक्सर स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर पानी की बोतल लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर रुके थे. इसी दौरान एक टीटीइ ने उन्हें पकड़कर 985 रुपये का चालान काट दिया. देवानंद का कहना है कि उनके पास दिलदारनगर से फतुहा तक का वैध टिकट था. बावजूद इसके उनके साथ बदसलूकी की गयी. टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों से भी वसूली : बक्सर निवासी आदित्य सोनी, आदित्य केसरी और बलिया के संजय वर्मा बक्सर से पटना जाने के लिए टिकट लेकर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. मगर उनके साथ भी टीटीइओं ने उन्हें भी बिना कारण रोका और 700 रुपये का चालान वसूल लिया. यात्रियों का आरोप है कि टीटीइओं ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और सीधे चालान काट दिया. प्लेटफॉर्म टिकट लेने के बावजूद नहीं बख्शे गये यात्री : बक्सर शहर के गुड्डू पाठक, जो अपनी पत्नी को ट्रेन पर चढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन पर आए थे, उन्हें भी नहीं बख्शा गया. टीटी ने उनके साथ अभद्र भाषा में बात करते हुए 975 रुपये का चालान ठोक दिया. जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो जवाब मिला कि लाल बत्ती वाली ट्रेन आयी है, चालान काटकर टारगेट पूरा करना है. यात्रियों का आरोप: जांच के नाम पर गुंडागर्दी : यात्रियों ने यह भी बताया कि टीटीइओं द्वारा बिना वजह चालान काटा गया. इसके साथ ही गाली-गलौज भी किया गया. सुरेंद्र पाठक, धीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जांच के नाम जबरन अवैध वसूली की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










