रेडक्रॉस की सर्द रात में बड़ी पहल, जरूरतमंदों को मिला राहत का कंबल

Updated:
विज्ञापन
रेडक्रॉस की सर्द रात में बड़ी पहल, जरूरतमंदों को मिला राहत का कंबल

कड़ाके की ठंड से जूझ रहे बेसहारा लोगों के लिए नववर्ष की पूर्व संध्या राहत भरी साबित हुई.

विज्ञापन

डुमरांव. कड़ाके की ठंड से जूझ रहे बेसहारा लोगों के लिए नववर्ष की पूर्व संध्या राहत भरी साबित हुई. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला उप शाखा डुमरांव ने मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए स्टेशन परिसर में रहने वाले दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर ठंड से बचाव का सहारा दिया. इस राहत अभियान का नेतृत्व उपाध्यक्ष सह अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार ने किया. रेडक्रॉस के सदस्यों ने स्टेशन के प्रतीक्षालय, फुट ओवरब्रिज के नीचे और पूछताछ कार्यालय के आसपास रह रहे असहाय लोगों तक खुद पहुंचकर उन्हें बेहतर गुणवत्ता के कंबल ओढ़ाए. साथ ही ठंड से बचाव के प्रति उन्हें जागरूक भी किया गया. अचानक मिली इस मदद से ठंड में ठिठुर रहे लोग भावुक नजर आये और रेडक्रॉस के प्रति आभार जताया. कई लोगों ने इसे सर्द रात में जीवनदायी सहायता बताया. इस मानवीय पहल में उप शाखा के सचिव मोहन गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, आजीवन सदस्य सह समाजसेवी राजीव रंजन सिंह, संतोष शर्मा की सक्रिय भूमिका रही. उल्लेखनीय है कि हाल ही में हार्ट अटैक से उबर रहे मोहन गुप्ता इलाजरत होने के बावजूद इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे, जो उनके सेवा भाव को दर्शाता है. कार्यक्रम में सदस्य अनिल कुमार ओझा, शिक्षक रविशंकर सिंह, उपेंद्र तिवारी, सर्वजीत कुमार, संटू मित्रा, अमित पाठक तथा आरपीएफ हवलदार ब्रजेश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे. रेडक्रॉस की यह पहल न सिर्फ जरूरतमंदों के लिए राहत बनी, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता का मजबूत संदेश भी दे गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन