रोजगार, पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ आज बक्सर की सड़कों पर उतरेगा युवा राजद

Updated:
विज्ञापन
युवा राजद जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार आजाद | Prabhat Khabar Network

युवा राजद जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार आजाद | Prabhat Khabar Network

बक्सर में युवा राजद 28 जुलाई को रोजगार, शिक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदल मार्च और धरना प्रदर्शन करेगा। तेजस्वी यादव के समर्थन में यह बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन

Buxar News : छात्र, नौजवान, किसान और मजदूरों के अधिकारों को लेकर जिला युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मंगलवार, 28 जुलाई को बक्सर में एक दिवसीय धरना और पैदल मार्च आयोजित करेगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे ज्योति चौक से होगी, जबकि कलेक्ट्रेट गेट पर धरना के साथ इसका समापन होगा.

तेजस्वी यादव के आह्वान पर आंदोलन

युवा राजद के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार आजाद और राजद के जिला मीडिया प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र-नौजवानों के हक और सम्मान की लड़ाई को लेकर पार्टी तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संकल्पित हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को उनका अधिकार मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा.

रोजगार और स्थायी नौकरी समेत कई मांगें

नेताओं ने बताया कि आंदोलन के प्रमुख मुद्दों में युवाओं को रोजगार और स्थायी नौकरी, पेपर लीक पर रोक, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रावास की सुविधा, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा महंगाई पर रोक शामिल हैं.

पलायन रोकने और किसानों-मजदूरों के अधिकार की भी मांग

युवा राजद ने पलायन की समस्या का स्थायी समाधान, छात्र-नौजवानों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, स्वास्थ्य, खेल और तकनीकी शिक्षा के विस्तार, किसान-मजदूरों के हक और सम्मान की गारंटी तथा भ्रष्टाचार मुक्त बिहार की भी मांग उठाई है.

आम जनता से शामिल होने की अपील

जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार आजाद ने छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर और आम जनता से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है.


विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन