Buxar News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया चोर
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

दानापुर मंडल के डुमरांव स्टेशन से चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया गया. यह कामयाबी बुधवारको आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार की अगुवाई में गठित विशेष टीम को मिली
विज्ञापन
बक्सर
. दानापुर मंडल के डुमरांव स्टेशन से चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया गया. यह कामयाबी बुधवारको आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार की अगुवाई में गठित विशेष टीम को मिली. आरोपी की तलाशी में उसके पास से महंगे ब्रांड के स्मार्ट मोबाइल बरामद हुआ. गिरफ्तार गुड्डू चौधरी उम्र 25 वर्ष बक्सर जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी दुआ मल्लाह का पुत्र है. आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी थाना को सुपुर्द कर दिया गया. इसकी पुष्टि करते हुए पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पंडा के निर्देश पर यात्री सुरक्षा के तहत यह कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत लगातार अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है. टीम में उप निरीक्षक दिनेश चौधरी, सउनि उमेश कुमार राय, सउनि योगेंद्र सिंह ,सउनि वाई के यादव, आरक्षी सोनालाल यादव, राहुल यादव व बृजेश राय आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










