जिले में सुबह में ही निकली धूप, फिर भी न्यूनतम तापमान रहा 10 डिग्री सेल्सियस
Updated at : 02 Jan 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को न्यनूतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हालांकि सूर्योदय सुबह में समय से हुआ.
विज्ञापन
बक्सर. जिले में शुक्रवार को न्यनूतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हालांकि सूर्योदय सुबह में समय से हुआ. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का प्रभाव भी रात्रि को बना रहा. वहीं सुबह में आठ बजे तक शहरी क्षेत्रों में मौसम साफ हो गया. इसके साथ ही दिन में पछुआ हवा के कारण लोगों को ठंड से विशेष राहत नहीं मिली. सुबह एवं शाम को ठंड का कहर जारी रहा. सूर्य की रोशनी का दीदार होने के बाद भी पछुआ हवा के कारण तापमान में गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को एक डिग्री वृद्धि दर्ज की गयी है. सूर्योदय होने के बाद लोगों को ठंड से राहत अपेक्षाकृत मिली. दिन में कुछ सूर्य की राेशनी की गर्माहट मिली. संध्या होने के बाद ठंड में वृद्धि हुई जिसके कारण लोग अपने घरों में सिमट गये. न्यूनतम तापमान होने के कारण ठंड का प्रभाव जिले में शुक्रवार को भी दिखा. लोगों का दिनचर्या अलाव के सहारे कट रही है. वहीं ठंड का प्रभाव आम जनजीवन के साथ ही कामगारों के जीवन पर पड़ रहा है. इसके साथ ही सुबह शाम पक्षियों की सुनाई देने वाला कलरव भी शांत हो गया है. ठंड से पक्षी भी अपने घोंसले से बाहर नहीं निकल रहे है. जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है. पछुआ हवा के कारण सूर्योदय होने के बाद भी लोगों को ठंड का अहसास ज्यादा हुआ. ठंड के कारण नगर के साथ ही बक्सर पटना फोरलेन पर भी आवागमन काफी कम दिखा. फोरलेन सड़क भी ठंड के कारण दोपहर में भी सूनसान पड़ा रहा. ठंड के कारण दैनिक कामगारों के साथ ही आम लोगों की जन जीवन प्रभावित हो गया है. दैनिक मजदूरों का ठंड के कारण रोजगार भी प्रभावित हो गया है. जिससे ऐसे मजदूरों के समक्ष जीवन यापन की समस्या आने लगी है. ठंड का कहर जिले में अभी भी लगातार जारी है. जिले का तापमान शुक्रवार को पूर्व की अपेक्षा न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस कायम रहा. लेकिन लोगों को न्यूनतम तापमान से भी ज्यादा ठंड का अनुभव किया जा रहा है. अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री से बढ़कर शुक्रवार को 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




