फार्मर रजिस्ट्री कार्य को शीघ्र पूरा करने का डीएम ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री कार्य को शीघ्र पूरा करने का डीएम ने दिया निर्देश

जिलाधिकारी साहिला ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर के सभागार में कृषि टास्क फोर्स एवं कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

बक्सर. जिलाधिकारी साहिला ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर के सभागार में कृषि टास्क फोर्स एवं कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की. जिसमें किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में फार्मर रजिस्ट्री कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु प्रतिदिन शिविर आयोजित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि शिविरों में अनुपस्थित रहने वाले राजस्व कर्मियों का प्रतिवेदन प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. कृषि टास्क फोर्स की बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय वृद्धि हेतु एकीकृत कार्य योजना तैयार करें। सभी विभागों को अगली बैठक में अपनी कार्य योजना के साथ भाग लेने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त जिला कृषि पदाधिकारी को एक सप्ताह के भीतर जिले की सभी उर्वरक दुकानों की जांच कराने का निर्देश दिया गया. जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन