Buxar News: सोमेश्वरनाथ घाट पर गंगा नदी में डूबा किशोर, नयी बाजार का था रहनेवाला
Updated at : 27 Feb 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन

Buxar News: शहर के सोमेश्वरनाथ घाट पर गंगा में डूबकर जान गंवाने वाले किशोरों की शिनाख्त हो गयी है
विज्ञापन
बक्सर
. शहर के सोमेश्वरनाथ घाट पर गंगा में डूबकर जान गंवाने वाले किशोरों की शिनाख्त हो गयी है. उनकी पहचान नई बाजार निवासी फारूक अंसारी का 12 वर्षीय पुत्र फरहान अंसारी एवं मो साजिद हुसैन का 11 वर्षीय पुत्र सहजैब हुसैन के रूप में हुई. एक दिन पूर्व बुधवार को स्नान के दौरान दोनों किशोर गंगा में डूब गए थे. जिससे उनकी मौत हो गयी थी. परंतु उस समय तक उनकी पहचान नहीं होने के कारण पुलिस द्वारा शव को सुरक्षित रख लिया गया था. जब देर रात तक दोनों किशोर घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी खोजखबर लेने में जुट गए. उसी समय उन्हें दो किशोरों को गंगा में डूबकर मरने की जानकारी हुई. इसके बाद आधी रात को भागे-भागे पुलिस के पास पहुंचे और शवों के पहचान किए. परिजनों द्वारा पहचान के बाद पुलिस गुरुवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाई और मृतकों के घरवालों को सौंप दिया. परिजनों द्वारा पहचान के बाद पुलिस गुरुवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाई और मृतकों के घरवालों को सौंप दिया.मुहल्ले से एक साथ उठे दो जनाजे
नई बाजार मुहल्ले से एक साथ दो होनहारों के जनाजे उठने से मातम पसर गया. बुधवार की देर रात दोनों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. महिलाएं छाती पिटकर चित्कार करने लगीं. जिसे सुनकर ढांढस बंधाने पहुंचे आस-पड़ोस के लोग भी आंसू बहाने से खुद को नहीं रोक सके. उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर किन शब्दों से उन्हें सांत्वना दी जाय.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




