ट्रेन में महिलाओं के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

चलती बनगांव लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो की सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता.

विज्ञापन

बनगांव. चलती बनगांव लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो की सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता. उक्त वीडियो में दिख रहा है कि एक नाबालिग किशोरी ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी एक महिला से बहस कर रही है और जूतों से पीटने की धमकी दे रही है. बताया गया है कि किशोरी अपने साथ मां के साथ मौजूद थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन के गेट पर खड़ी नाबालिग को अंदर जाने के लिए कुछ महिला यात्रियों ने कहा, जिस पर बहस शुरू हो गयी. नाबालिग ने महिलाओं से बहस शुरू की और एक महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया. इसके बाद दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गयी. घटना में नाबालिग की मां भी बच्चों की सुरक्षा के प्रयास में झड़प में शामिल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola