Buxar News: लेखन प्रतियोगिता में सुलेखा प्रथम

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: लेखन प्रतियोगिता में सुलेखा प्रथम

लोग हस्तलेखन के महत्व को समझें तथा सुलेख लेखन के प्रति रुझान कायम रहे

विज्ञापन

बक्सर

. लोग हस्तलेखन के महत्व को समझें तथा सुलेख लेखन के प्रति रुझान कायम रहे. के उद्देश्य से बक्सर बाजार समिति रोड स्थित बक्सर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पंडित श्री मुरारि मिश्र हिंदी सुलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन सुखी निरोगी जीवन के बैनर चले आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा के द्वारा किया गया.

श्री वर्मा ने कहा कि अच्छी लिखावट एकाग्रता देती है. जीवन में रचनात्मकता को बढ़ाती है तथा आत्मविश्वास बढ़ता है. संरक्षक व संयोजक अधिवक्ता शशि भूषण मिश्र ने कहा कि आज के समय में लोग हस्तलेखन के महत्व को समझ नहीं पा रहे हैं. संचार माध्यमों और तकनीकी उपकरणों ने हस्तलेखन क्रिया को कम कर दिया है, जबकि हस्तलेखन से मस्तिष्क और शरीर में एक ऊर्जा का संचार होता है तथा लिखावट के माध्यम से लिखने वाला अपनी एक छाप छोड़ जाता है. कागज पर कलम चलाना एक कला है. सुलेख लेखन शब्दों और अक्षरों के साथ प्रस्तुतिकरण का एक कौशल है. विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य श्री निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि सुलेख लेखन से शब्दों के साथ निपुणता झलकती है तथा जीवन में निपुणता की प्राप्ति का रास्ता खुलता है. सुलेख लेखन से जीवन में रोमांच आता है. सीखने का कौशल बढ़ता है तथा वास्तविक जीवन में खुशी और कलात्मक माहौल विकसित होता है. कवि उमेश पाठक ”रवि” ने कहा कि अच्छी लिखावट लिखने वाले मिलनसार और उत्साहित व्यक्तित्व वाले होते हैं. जीवन में सुख और सम्मान पाते हैं. सैनिक संघ के देवराज सिंह ने कहा कि चिंताओं का समाधान और चुनौतियों पर काबू अच्छी लिखावट के द्वारा प्राप्त की जा सकती है. सुलेख लेखन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार -दीपिका कुमारी वर्ग-5 को, द्वितीय पुरस्कार-साक्षी श्रेया, वर्ग- 5 को तथा तृतीय पुरस्कार- सत्यम् सुलेख लेखन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार-दीपिका कुमारी, वर्ग-पांच को, द्वितीय पुरस्कार-साक्षी श्रेया वर्ग- 5 को तथा तृतीय पुरस्कार- सत्यम कुमार वर्ग- 6 को प्रदान किया गया.उपस्थित लोगों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन