ePaper

Buxar News: राजस्व संबंधी कार्यों में डुमरांव व चौगाईं की रैंकिंग खराब, अधिकारियों से शोकॉज

Updated at : 11 Apr 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: राजस्व संबंधी कार्यों में डुमरांव व चौगाईं की रैंकिंग खराब, अधिकारियों से शोकॉज

शुक्रवार को डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व समन्वय समिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गयी.

विज्ञापन

बक्सर

. शुक्रवार को डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व समन्वय समिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गयी. समीक्षा कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल, निरीक्षक माप तौल कार्यालय, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जिला मत्स्य पदाधिकारी का लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं रहने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया है जिस कर्मी के कारण लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं हो पायी है.

उसे चिह्नित कर अनुशासनिक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया. माह फरवरी का विभाग द्वारा निर्गत रैंकिंग की समीक्षा के क्रम में अंचल चौगाईं का रैंक 504 व डुमरांव का रैंक 293 रहने पर खेद व्यक्त किया गया. राजस्व संबंधी प्राथमिकता वाले कार्यों में प्रगति लाने के लिए निदेश दिया. अंचल अधिकारी, चौगाई व डुमरांव का रैंकिंग काफी खराब रहने के कारण स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया. जिला के रैकिंग में प्रगति लाने के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता, बक्सर एवं डुमरांव को निदेश दिया गया कि राजस्व संबंधी प्राथमिकता वाले कार्यों का अंचलवार समीक्षा कर रैकिंग में प्रगति लाना सुनिश्चित करेगे. अभियान बसेरा-2 के तहत अंचलवार समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अंचल डुमरांव द्वारा सर्वेक्षित परिवारों के विरूद्ध मात्र 51 प्रतिशत एवं नावानगर अंचल द्वारा मात्र 66 प्रतिशत भूमि का आवंटन किया गया है, जो खेदजनक है. सभी अंचल अधिकारियों को माह-अप्रैल, 2025 तक सर्वेक्षित सभी योग्य परिवारों को भूमि आवंटित करने का निदेश दिया गया. भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बक्सर एवं डुमरांव को निदेश दिया गया कि अपने अधीनस्थ अंचलों की समीक्षा कर शत-प्रतिशत सुयोग्य भूमिहीन परिवारों को भूमि आवंटित कराना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही आवंटन के लिए उपयुक्त नहीं दर्शाया गये भूमिहीन सर्वेक्षित परिवारों की जांच कर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई का प्रस्ताव अनुशंसा के साथ उपलब्ध करायेंगे. परिमार्जन प्लस की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के स्तर पर ज्यादा आवेदन लंबित है. सभी अंचल अधिकारी को निदेशित किया गया कि हल्कावार इसकी समीक्षा कर राजस्व कर्मचारियों के पास कितने आवेदन लंबित है, की गणना कर यथाशीघ्र निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे. चक्की अंचल के हल्का चक्की में परिमार्जन प्लस अंतर्गत डिजिटाइजेशन जमाबंदी का परिमार्जन के तहत 70 व अनुपलब्ध जमाबंदी डिजिटाइजेशन के तहत 122 मामलें लंबित रहने के कारण खेद व्यक्त किया गया. चक्की के हल्का कर्मचारी से स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रपत्र-क” गठित कर अंचल अधिकारी, चक्की को प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया.भूमि सुधार उप समाहर्ता, बक्सर व डुमरांव को निदेश दिया गया कि परिमार्जन प्लस पर लंबित आवेदन को समीक्षा कर ससमय निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में सभी अंचल अधिकारी को निदेशित किया गया था कि 75 दिनों से ज्यादा वाले लंबित सभी दाखिल खारिज मामलों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करना सुनिश्चित करेंगे. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अंचल सिमरी में 19, ब्रह्मपुर में 16, इटाढ़ी में 15, बक्सर में 13, चौगाई में 10. नावानगर में 07, चौसा में 06, डुमरांव में 03 एवं राजपुर में 01 मामलें 75 दिनों से अधिक के अभी भी लंबित है. सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को निदेशित किया गया कि एक सप्ताह के अंदर लंबित मामलें को शून्य कर प्रतिवेदन समर्पित करेंगे. भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बक्सर एवं डुमरांव को विशेष अभिरूची लेकर दाखिल खारिज के 75 दिनों से अधिक के सभी लंबित मामलों का निष्पादन कराने का निदेश दिया गया.

समीक्षात्मक बैठक में निदेशित किया गया था कि ठोस कार्य योजना बनाते हुए सभी जमाबन्दीधारी से शत-प्रतिशत लगान की वसूली करते हुए मार्च, के अंत तक शत-प्रतिशत की वसूली करेंगे, लेकिन लक्ष्य के विरूद्ध मात्र 37.47 प्रतिशत की राजस्व वसूली होने पर समाहर्त्ता द्वारा खेद व्यक्त किया गया. सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को रूचि लेते हेतु नियमानुसार कम राशि वाले वाद को समाप्त करने का निदेश दिया गया. अंचल अधिकारी, डुमरांव, चक्की एवं केसठ द्वारा नीलाम पत्र वादों पर कार्रवाई नही किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया गया. निदेश दिया गया कि नीलाम पत्र वादों में विशेष रूची लेकर वाद की कार्रवाई कर निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन