Buxar News: बाल श्रम और बाल विवाह पर गंभीरता से नजर रखने का प्रभारी डीएम ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: बाल श्रम और बाल विवाह पर गंभीरता से नजर रखने का प्रभारी डीएम ने दिया निर्देश

प्रभारी डीएम कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में बाल श्रम, बाल विवाह एवं समरूप विषयों पर गठित जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गयी

विज्ञापन

बक्सर

. प्रभारी डीएम कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में बाल श्रम, बाल विवाह एवं समरूप विषयों पर गठित जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गयी. प्रभारी डीएम ने जिलें में बाल श्रम व बाल विवाह पर गंभीरता से नजर रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही इस कुरीति को समाप्त करने के लिए विभिन्न स्थलों पर ज्यादा से ज्यादा बैनर-पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया.

जहां पर बाल श्रमिक कार्यरत पाये जाने पर उस प्रतिष्ठान के नियोजकों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. साथ ही बच्चों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर उनके परिवार को सरकारी सहायता जो देय है, उससे आच्छादित किया जाये. श्रम अधीक्षक एवं सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो बच्चे रेस्क्यू किए जाते है. उनके घर जाकर उनके परिवार से मिले तथा योग्य पाये जाने की स्थिति में सरकारी योजनाओं को नियमानुसार लाभ प्रदान भी करना सुनिष्चित करेंगे. इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने हेतु सभी विभाग कार्य करना सुनिश्चित करेंगे. सभी प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट व अन्य ऐसे जगहों पर इस आशय की सूचना चस्पा करायें कि यदि इस होटल, रेस्टोरेंट या अन्य जगहों पर बाल श्रम पाया जाता है. तो टोल फ्री न0 9471229133/सम्पर्क संख्या 6287894448 पर तत्काल सूचित करेंगे ताकि आपके सहयोग से बाल श्रमिकों को मुक्ति दिलाया जा सकें. श्रम अधीक्षक एवं सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो बच्चे रेस्क्यू किए जाते है. उनके घर जाकर उनके परिवार से मिले तथा योग्य पाये जाने की स्थिति में सरकारी योजनाओं को नियमानुसार लाभ प्रदान भी करना सुनिष्चित करेंगे.साथ ही रेस्क्यू किए गए बच्चों का एक सप्ताह के अंदर समन्वय कर खाता खोलना सुनिश्चित करेंगे ताकि विभागीय नियमानुसार उक्त खाते में राशि हस्तांरित कराया जा सकें. श्रम अधीक्षक बक्सर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चक्की/चौसा, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर, जिला बाल कल्याण समिति बक्सर, सहायक निदेशक जिला बाल सरंक्षण इकाई बक्सर, सामाजिक सेवा संस्थान बक्सर के प्रतिनिधि शामिल रहे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन