Buxar News: रियायत दर पर रेलवे करायेगी सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

अपने देखो अपना देश अभियान के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की एक नई यात्रा शुरू कर रही है
विज्ञापन
बक्सर
. भारत सरकार का नवरत्न उपक्रम भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) अपने देखो अपना देश अभियान के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की एक नई यात्रा शुरू कर रही है. इस ट्रेन से पर्यटकों को शिरडी से लेकर सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मौका मिलेगा.31 मई को धनबाद से रवाना होने वाली यह विशेष ट्रेन हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदार नगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. यह ट्रेन 12 जून को पुनः धनबाद लौटेगी.इन तीर्थ स्थलों का होगा दर्शन:यह ट्रेन देश के कई प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी. जिनमें श्री महाकालेश्वर, श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर, श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिर्डी के साईं बाबा, नासिक के श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पुणे के श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग व औरंगाबाद के श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं.यात्रा शुल्क और सुविधाएं:
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे इस यात्रा पर लगभग 33 प्रतिशत रियायत दे रहा है. इसके अंतर्गत बजट श्रेणी (स्लीपर क्लास) में 23,575 रु. प्रति व्यक्ति, कंफर्ट श्रेणी (3AC क्लास) के लिए 39,990 रु. किराया तय है. जिसमें वातानुकूलित / गैर वातानुकूलित होटलों में रात्रि विश्राम, सुबह, दोपहर, रात का शाकाहारी भोजन और चाय, प्रतिदिन एक पानी की बोतल, वातानुकूलित / गैर वातानुकूलित बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण आदि की सुविधा मिलेगी. बुकिंग के लिए इच्छुक व्यक्तिआईआरसीटीसी के कार्यालय बिस्कोमान टावर, चौथा तल्ला, पश्चिमी गांधी मैदान, पटना अथवा मोबाइल नंबर 8595937731 व 8595937732 के अलावा वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










