Buxar News: जिलास्तरीय आठवां खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया प्रतिभा कौशल

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: जिलास्तरीय आठवां खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया प्रतिभा कौशल

जिले मे आठवां जिला वुशु खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कला भवन में बुधवार को किया गया

विज्ञापन

बक्सर

. जिले मे आठवां जिला वुशु खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कला भवन में बुधवार को किया गया. इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिन्हा, संघ के मुख्य संरक्षण डॉ अरविंद कुमार सिंह, बुद्धा हॉस्पिटल के निदेशक भिरगू नाथ यादव के कर कमलों द्वारा किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में जिला के अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी दीक्षा कुमारी भी शामिल रही. वहीं पदक वितरण पर संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह, हेरीटेज स्कूल के निदेशक डॉ प्रदीप पाठक खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किये. प्रतियोगिता में कुल 60 खिलाड़ी भाग लिए. जिसमे सब- ज��नियर बालक वर्ग में 22 किलोग्राम भार में दिव्यांश कुमार सवर्ण पदक, 30 किलोग्राम भार में यश राज सवर्ण पदक, 45 किलोग्राम भार में राज सवर्ण पदक, 45 किलोग्राम भार में बलवंत रजत पदक, 52 कि ग्राम भार में ऋतिक राय सवर्ण पदक, वही बालिका वर्ग में अंडर 24 किलोग्राम भार में रिधि कुमारी, 28 किलोग्राम भार में सिवानी कुमारी, 39 किलोग्राम भार में रुचिका कुमारी, 22 किलोग्राम भार में सृस्टिश्री, 39 किलोग्राम भार में अंजलि, 45 किलोग्राम भार में सृस्टि, 48 किलोग्राम भार में राज लक्ष्मी गुप्ता ने सवर्ण पदक प्रात किया है. वहीं जूनियर बालक वर्ग में अंडर 48 किलोग्राम भार में धनंजय सिंह, 56 किलोग्राम भार में शिवम कुमार राय, 60 किलोग्राम भार में तेजस्वी कुमार यादव,

65 किलोग्राम भार में रूस्तम सिंह, 70 किलोग्राम भार में अमित यादव सभी ने सवर्ण पदक प्रात किया है. वहीं जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 45 किलोग्राम भार में शालू कुमारी, 48 किलोग्राम भार में लक्ष्मी कुमारी, 52 किलोग्राम भार में सिवानी कुमारी सभी ने सवर्ण पदक प्रात किया. वहीं सीनियर बालक वर्ग में अंडर 52 किलोग्राम भार में लव शर्मा, 56 किलोग्राम भार में श्याम रजक सभी ने सवर्ण पदक प्रात किया. वहीं सीनियर बालिका वर्ग में अंडर 48 किलोग्राम भार में अमीषा, 52 किलोग्राम भार में प्रियांशु, 56 किलोग्राम भार में दीक्षा, 60 किलोग्राम भार में निधि, 65 किलोग्राम भार में माया, 70 किलोग्राम भार में सानिया भारती, वहीं तालु इवेंट में जूनियर बालिका वर्ग में प्लवी कुमारी ताइची क्वान में सवर्ण पदक प्रात किया और सिनियर बालक वर्ग में दिलीप कुमार चनक्वान में सवर्ण पदक प्रात किया. वही खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य के लिए बक्सर वुशु के महा सचिव मुकेश कुमार और सह सचिव राम रतन पाठक और राजू कुमार सीनियर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन