बक्सर : केसठ में पंचायत समिति की बैठक शुक्रवार को, विकास योजनाओं समेत 16वीं वित्त आयोग पर होगी चर्चा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय की तस्वीर

केसठ प्रखंड कार्यालय में आज पंचायत समिति की बैठक आयोजित होगी। इसमें विकास योजनाओं, मनरेगा और विभिन्न सरकारी कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन परिसर में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह करेंगे. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्यों और अधिकारियों की रहेगी मौजूदगी

प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक को लेकर संबंधित सभी लोगों को सूचना दे दी गयी है.

विकास योजनाओं की होगी समीक्षा

बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही अंचल के कार्यों और 16वीं वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा होगी. अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जाएगी.

आवास और स्वच्छता योजनाओं पर भी चर्चा

पंचायत समिति की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से जुड़े कार्यों की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा बिजली विभाग, कृषि विभाग, जीविका और मनरेगा से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी.

नई योजनाओं के चयन पर होगा विचार

बैठक के दौरान क्षेत्र की विकास जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई योजनाओं के चयन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी जरूरतों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाएंगे.


विज्ञापन
गिरिश द्विवेदी

लेखक के बारे में

By गिरिश द्विवेदी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन