बक्सर रेलवे स्टेशन पर चोरी की कोशिश नाकाम, यात्री का मोबाइल और नकली सोने की चेन लेकर भाग रहा युवक पकड़ा गया

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार चोर | Prabhat Khabar Network

बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने कोटा-पटना एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल और नकली सोने की चेन चोरी करने वाले एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

बक्सर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से यात्री का मोबाइल और नकली सोने की चेन चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा एक युवक पकड़ा गया. आरपीएफ की टीम ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का सामान चोरी

बुधवार को आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देश पर बक्सर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस में सवार हो रही ग्राम कर्पूरी पड़री निवासी नीता देवी के पास से भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने नीले रंग का रेडमी मोबाइल और पीले रंग की नकली धातु की चेन चोरी कर ली.

भागने से पहले आरपीएफ ने दबोचा

चोरी के बाद आरोपी मौके से भागने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान वहां मौजूद उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी श्याम नारायण सिंह यादव और संतोष कुमार ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया.

आरोपी की हुई पहचान

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्णा माली, उम्र 24 वर्ष, पिता चतरो माली, निवासी न्यायीपुर, थाना मुफस्सिल, जिला बक्सर बताया. आरपीएफ ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल और नकली चेन बरामद कर ली.

आरोपी को जीआरपी के हवाले किया

आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी कृष्णा माली को बरामद सामान के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जीआरपी की ओर से की जा रही है.

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

आरपीएफ निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और चोरी तथा छिनतई पर नियंत्रण के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि ट्रेन में सफर के दौरान अपने मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें.


विज्ञापन
मृत्युंजय सिंह

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन