डुमरांव के कोरानसराय में चौगाईं सड़क पर उभरे गड्ढे में जलजमाव, राहगीर परेशान

Updated:
विज्ञापन

जलजमाव के साथ साइड से पार होते वाहन चालक | Prabhat Khabar Network

कोरानसराय में नाला जाम होने से मुख्य सड़क पर गंभीर जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है. गंदे पानी से भरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का डर सता रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

डुमरांव प्रखंड के कोरानसराय पंचायत में चौगाईं सड़क किनारे नाला जाम होने से मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. सड़क के बीचों-बीच गड्ढा उभर जाने से गंदा पानी भर गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है.

स्थानीय बीडीसी सरोज कुमार गोंड ने बताया कि काव नदी पुलिया के समीप पंचायत भवन जाने वाली मोड़ के सामने वर्षों पहले बना नाला अब सड़क से नीचे धंस गया है. साफ-सफाई नहीं होने के कारण नाला ओवरफ्लो हो रहा है और गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है. इसी वजह से सड़क पर गड्ढा बन गया है और उसमें पानी भर गया है.

सुरेश सिंह, मज़ेटर पासवान, पिंटू और मंदन ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों और हजारों वाहनों का आवागमन होता है. जलजमाव के कारण लोगों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है. गड्ढे में पानी भरा होने से वाहन चालकों को दुर्घटना का भी डर सता रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि नाले में कचरा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है. इससे आसपास के सैकड़ों लोगों में बीमारी फैलने की आशंका है. लोगों ने प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई और सड़क की मरम्मत कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है.


विज्ञापन
विनित मिश्रा

लेखक के बारे में

By विनित मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन