गंगा में उफान से डूबा महादेवा घाट, बक्सर के कई इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Updated:
विज्ञापन

चौसा में उफनती गंगा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गंगा का रौद्र रूप, महादेवा घाट की सीढ़ियां जलमग्न, तटीय गांवों में दहशत

विज्ञापन

Buxar News : उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब बक्सर में भी दिखने लगा है. गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को चौसा के प्रसिद्ध महादेवा घाट की सभी पक्की सीढ़ियां गंगा के पानी में डूब गयीं. एक दिन पहले तक पानी सिर्फ निचली सीढ़ियों तक पहुंचा था, लेकिन अब नदी का पानी तेजी से फैलने लगा है.

विज्ञापन

गंगा के साथ कर्मनाशा नदी में भी बढ़ा दबाव

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ कर्मनाशा नदी में भी पानी का दबाव बढ़ गया है. दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. चौसा, नरबतपुर, बनारपुर, सिकरौल, रोहिनीभान और तिवाय समेत कई गांव बाढ़ संभावित क्षेत्र में आते हैं. इन इलाकों के ग्रामीण घरों में पानी घुसने और फसल बर्बाद होने की आशंका से चिंतित हैं.

एक दिन में बदली घाट की तस्वीर

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार तक महादेवा घाट पर गंगा का पानी केवल निचली सीढ़ियों तक पहुंचा था. मंगलवार को जलस्तर बढ़ने के बाद घाट की सभी पक्की सीढ़ियां पानी में समा गयीं. नदी का पानी लगातार आसपास के निचले इलाकों की ओर फैल रहा है. इससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गयी है.

ग्रामीणों को घर और फसल बर्बाद होने की चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ता है, लेकिन इस बार पानी बढ़ने की रफ्तार अधिक तेज दिखाई दे रही है. ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर सकता है. इससे घरों के साथ खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है.

प्रशासन ने तटीय इलाकों को किया अलर्ट

गंगा और कर्मनाशा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है. तटीय इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दल को भी सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं. अधिकारियों के अनुसार, यदि ऊपरी इलाकों में बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो अगले 48 घंटों में नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन