बक्सर : डुमरांव में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की फसल को मिली संजीवनी, अच्छी पैदावार की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

खेतों में धान की फसल की देखभाल करते किसान

डुमरांव में दो दिनों से हो रही हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं। धान की फसल के लिए इसे संजीवनी माना जा रहा है, जिससे उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Buxar News : डुमरांव प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही छिटपुट और हल्की बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है. किसानों का कहना है कि बारिश से धान की फसल को राहत मिली है और सिंचाई की जरूरत भी कम हुई है.

9.8 एमएम बारिश दर्ज

किसान सलाहकार दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई. मंगलवार की सुबह 8 बजे तक प्रखंड में 9.8 एमएम बारिश दर्ज की गई. आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे आगे भी बारिश की संभावना बनी हुई है.

धान की फसल की देखभाल में जुटे किसान

बारिश के बाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में किसान धान की फसल की देखभाल में जुट गए हैं. किसान रोपनी के बाद अब खरपतवार नियंत्रण, निराई-गुड़ाई और खाद का छिड़काव कर रहे हैं.

फसल बेहतर होने की उम्मीद

किसान बीरेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि समय पर हुई बारिश से धान की फसल को काफी फायदा मिलेगा. किसानों को उम्मीद है कि मौसम का साथ मिलने से फसल बेहतर होगी और इस बार उत्पादन में भी वृद्धि हो सकती है.

जलजमाव से बचाने की सलाह

कृषि समन्वयक राजीव रंजन ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश के बाद खेतों में पानी जमा नहीं होने दें. उन्होंने किसानों से फसल में कीट और रोग की नियमित निगरानी करने की अपील की है, ताकि समय रहते बचाव के उपाय किए जा सकें.

सब्जी और दलहन की फसलों को भी फायदा

हल्की बारिश से धान के साथ-साथ सब्जी और दलहन की फसलों को भी फायदा पहुंचा है. किसानों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में भी मौसम अनुकूल रहा तो खरीफ फसलों की स्थिति और बेहतर हो सकती है.

Gen Z के बाद अब Alpha Kids का Protest, दिल्ली-झारखण्ड के बाद अब गया जी में सड़कों पर आये स्कूली


विज्ञापन
विनित मिश्रा

लेखक के बारे में

By विनित मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन