बक्सर में गंगा का रौद्र रूप, 8 घंटे में 62 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, दियारा में मंडराया बाढ़ का खतरा

Updated:
विज्ञापन

बक्सर में गंगा का जलस्तर | Prabhat Khabar Network

बक्सर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे दियारा इलाके में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जानिए गंगा के बढ़ते जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की ताजा स्थिति।

विज्ञापन

Buxar News : ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और सहायक नदियों के उफान के कारण बक्सर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. सोमवार को नदी के जलस्तर में महज आठ घंटे के भीतर 62 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. पानी बढ़ने की रफ्तार ने दियारा और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीणों को अब बाढ़ की आशंका सताने लगी है.

8 घंटे में 62 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का पानी

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह आठ बजे बक्सर में गंगा का जलस्तर 55.44 मीटर दर्ज किया गया. इसके बाद पानी करीब 8 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ता रहा और दोपहर 12 बजे जलस्तर 55.76 मीटर पहुंच गया. शाम चार बजे तक यह बढ़कर 56.06 मीटर हो गया. शाम तक गंगा का पानी करीब 7 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था.

खतरे के निशान से अभी नीचे, लेकिन बढ़ती रफ्तार ने बढ़ायी चिंता

गंगा का जलस्तर फिलहाल चेतावनी स्तर 59.32 मीटर और खतरे के निशान 60.32 मीटर से नीचे है. बावजूद इसके पानी बढ़ने की तेज रफ्तार ने दियारा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश जारी रहने के कारण आने वाले समय में गंगा के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका जतायी जा रही है.

दियारा के खेतों में घुसा बाढ़ का पानी, फसलें डूबने की कगार पर

गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर बक्सर के निचले हिस्सों और दियारा क्षेत्र में दिखने लगा है. कई जगहों पर बाढ़ का पानी खेतों में पहुंच गया है. इससे सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का समेत अन्य खरीफ फसलों पर संकट मंडराने लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा, तो निचले इलाकों के घरों में भी पानी प्रवेश कर सकता है.

ऊपरी क्षेत्रों की बारिश का बक्सर में दिख रहा असर

ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और सहायक नदियों में उफान का सीधा असर गंगा के जलस्तर पर पड़ रहा है. नदी में लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है.


बक्सर में गंगा का जलस्तर  | Prabhat Khabar Network
बक्सर में गंगा का जलस्तर | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
ओंकार नाथ मिश्रा

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन