बक्सर में आज छह घंटे तक बाधित रहेगी बिजली, पीपी रोड फीडर से जुड़े इलाके में होगी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

AI Generated

बक्सर शहर के पीपी रोड फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए बुधवार को करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. शहरी विद्युत प्रशाखा ने जानकारी दी है कि तार बदलने के काम के चलते यह कटौती की जाएगी. उपभोक्ताओं से जरूरी काम समय से पूरे करने की अपील की गई है.

विज्ञापन

बक्सर शहर के पीपी रोड फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए बुधवार को करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. शहरी विद्युत प्रशाखा के जेई रौशन कुमार ने बताया कि पीपी रोड फीडर के अंतर्गत कुंवर विजय हॉल से लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आवास तक लगे तार को हटाकर उसकी जगह केवल तार लगाया जाएगा. इस कार्य के कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े अपने जरूरी कार्य पूरे कर लें, ताकि आपूर्ति बंद रहने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. साथ ही लोगों से कार्य के दौरान विभागीय कर्मियों को सहयोग करने की अपील की गयी है.

विभाग का कहना है कि तार बदलने का कार्य विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.


विज्ञापन
प्रशांत कुमार राय

लेखक के बारे में

By प्रशांत कुमार राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन