Buxar News: आंबेडकर चौक से लेकर डीएवी स्कूल तक बने पॉर्किंग स्थल पर अवैध कब्जा

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 29 Jul 2025 5:36 PM

विज्ञापन

शहर के आंबेडकर चौक से लेकर डीएवी स्कूल तक बने पॉर्किंग स्थल पर सज रही अवैध दुकाने. जिस कारण यातायात और पार्किंग व्यवस्था बाधित हो रही है.

विज्ञापन

बक्सर

. शहर के आंबेडकर चौक से लेकर डीएवी स्कूल तक बने पॉर्किंग स्थल पर सज रही अवैध दुकाने. जिस कारण यातायात और पार्किंग व्यवस्था बाधित हो रही है. मगर नगर परिषद के उदासीनता के कारण कार्रवाई नहीं किए जाने से अतिक्रमणकारियों का मनोबल हाई है. शहरवासियों का कहना है कि अंबेडकर चौक से लेकर डीएवी स्कूल तक सड़क पर दुकाने लगाने के लिए मकान मालिक अवैध दुकानदारों से पैसा वसूलते हैं. जबकि इसी रास्ते से जिला प्रशासन के अधिकारी हर रोज अपने कार्यालय आते जाते हैं. मगर इनका ध्यान इस तरफ नहीं है.

नगर भवन के सामने बनी पार्किंग स्थल पर अवैध कब्जा होने से लोगों का यातायात बाधित हो रहा है और लोगों को पार्किंग करने में परेशानी हो रही है. शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद को पार्किंग स्थल की नियमित निगरानी करनी चाहिए और अतिक्रमणकारियों को रोकने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए. नहीं तो आने वाले दिनों में यह गंभीर समस्या बन जायेगा.

किला मैदान के सामने भी बना पार्किंग स्थल पर लग रही सब्जी की दुकानेंवही शहर के किला मैदान के सामने भी बने पार्किंग स्थल पर भी सब्जी की अवैध दुकानें लग रही है. जबकि यहां वाहनों के पार्किंग के लिए जगह चयनित किया गया था. मगर प्रशासनिक उदासीनता के कारण यहां भी सब्जी दुकानदारों ने पार्किंग स्थल को सब्जी मार्केंट में तब्दील कर दिया है.

क्या कहते हैं सदर अनुमंडलाधिकारीशहर में बनाए गए पार्किंग स्थल पर यदि कोई गलत तरीका से अवैध दुकान लगा रहा है तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. इस बारे में नप के इओ से बातचीत कर समस्या का निदान निकाला जाएगा. अविनाश कुमार, सदर अनुमंडलाधिकारी, बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन