Buxar News: इ मापी में केसठ को राज्य में मिला पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: इ मापी में केसठ को राज्य में मिला पहला स्थान

केसठ अंचल ने अपनी कार्यशैली और पारदर्शिता का लोहा मनवाया है. ई-मापी योजना के अंतर्गत केसठ को पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है

विज्ञापन

केसठ. केसठ अंचल ने अपनी कार्यशैली और पारदर्शिता का लोहा मनवाया है. ई-मापी योजना के अंतर्गत केसठ को पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।.यह महत्वपूर्ण घोषणा बुधवार को पटना में आयोजित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक में की गई. विभाग ने पाया कि केसठ अंचल ने भूमि के ई मापी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. ई-मापी योजना के तहत समयबद्ध कार्य और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के कारण केसठ को यह सम्मान प्राप्त हुआ. अंचलाधिकारी अभिषेक गर्ग ने कहा कि यह सफलता अंचल कार्यालय की कड़ी मेहनत और तकनीकी दक्षता का परिणाम है.उन्होंने बताया कि इसका श्रेय अंचल के पुरी टीम को जाता है. विदित हो कि ई-मापी योजना का उद्देश्य भूमि संबंधित रिकॉर्ड को पारदर्शी, सटीक और डिजिटल रूप में संरक्षित करना है. जिससे आम लोगों को भूमि विवादों से मुक्ति मिल सके. सीओ ने बताया कि रैयकों के आवेदन के आधार पर जमीन की माफी कराई जाती है. वही नावानगर को 14वां स्थान प्राप्त हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन