लंबित उपयोगिता प्रमाणपत्र पर डीएम सख्त, संबंधित सीओ से किया जवाब-तलब

Updated:
विज्ञापन
फोटो -बैठक में शामिल डीएम व अन्य  | Prabhat Khabar Network

बैठक में शामिल डीएम व अन्य.

बक्सर डीएम साहिला ने लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र और प्रभार नहीं सौंपने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जवाब तलब किया है।

विज्ञापन

डीएम साहिला की अध्यक्षता में प्रधान लिपिक की बैठक समाहरणालय परिसर सभाकक्ष में की गयी. सभी प्रधान सहायकों को जिला स्तर/जिला पदाधिकारी के स्तर से भेजे गए पत्रों का अलग से पंजी संधारण करने हेतु निर्देश दिया. आपदा से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र के संबंध में समीक्षा करने पर पाया गया की विभिन्न अंचलों में अभी भी उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित रखा गया है. जिसके कारण महालेखाकार बिहार पटना को प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है.

चेतावनी-मामलों को लंबित रखने पर होगी कार्रवाई

पूर्व के बैठक एवं पत्र के माध्यम से कई बार संबंधित अंचलाधिकारी को स्मारित कराया गया है. इसके बावजूद भी अब तक लंबित रखने के संबंध में संबंधित अंचलाधिकारी से कारण जबाव तलब. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि स्थानांतरित कर्मियों द्वारा अब तक नव पदस्थापित कार्यालयों में प्रभार का आदान-प्रदान नहीं किया गया है. जिसके कारण कार्यालय का कार्य बाधित हो रहा है. इस संबंध में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर को स्थानांतरित कर्मियों को प्रभार नहीं देने से संबंधित कर्मियों से कारण जबाव तलब करते हुए वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया. डीएम द्वारा सभी कार्यालय प्रधान लिपिक को सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में सेवांत लाभ का मामला लंबित नहीं रहना चाहिए.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन