सावन में महादेवा घाट पर जुटनेवाली भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और यातायात विशेष ध्यान

महादेवा घाट पर तैयारियों का जायजा लेते सीओ.
श्रावण मास में महादेवा घाट पर उमड़ने वाली भीड़ और गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
श्रावण मास में उत्तरवाहिनी गंगा के महादेवा घाट पर जलभरी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इससे पहले बुधवार को चौसा के सीओ विजय प्रकाश, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार और पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. मनोज कुमार यादव ने घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान गंगा के बढ़ते जल स्तर, घाट की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जरूरी बिंदुओं पर चर्चा हुई.
आसपास के हजारों श्रद्धालु यहां से उठाते हैं जल
निरीक्षण में पाया गया कि जल स्तर बढ़ने से घाट की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं. सीढ़ियों के नीचे गहराई भी बढ़ गई है, जिससे स्नान और जल भरने आए श्रद्धालुओं को खतरा हो सकता है. सावन माह के हरेक रविवार को चौसा और आसपास के जिलों से हजारों शिवभक्त यहां पहुंचकर गंगाजल लेकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं.
प्रशिक्षित गोताखोरों की भी होगी तैनाती
भीड़ और बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने खतरनाक हिस्सों में बैरिकेडिंग, सुरक्षित स्थानों से जल भरने की व्यवस्था और प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की योजना बनाई है. घाट पर पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मियों की ड्यूटी लगेगी. साथ ही प्रत्येक रविवार को घाट जाने वाले मार्गों पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात प्रबंधन की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है. स्थानीय वॉलेंटियर टीम को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










