Buxar News: स्वायल हेल्थ कार्ड को ले डीएम ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: स्वायल हेल्थ कार्ड को ले डीएम ने की बैठक

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत स्वायल हेल्थ कार्ड से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई

विज्ञापन

बक्सर

. जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत स्वायल हेल्थ कार्ड से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर, चक्की एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम ब्रह्मपुर, चक्की को निर्देश दिया गया कि प्राचार्य वीर कुवँर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर से समन्वय स्थापित करते हुए किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड काऑडियो/वीडियों के रूप में ऐप, व्हाटसअप एवं टेक्स मैसेज के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे. ताकि किसानों को यह ज्ञात हो कि कौन सी फसल उसके खेतों में अच्छी पैदावार होगी. जिला कृषि पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर एवं परियोजना निदेशक आत्मा को निर्देश दिया गया कि सभी संबंधितों से समन्वय स्थापित करते हुए इस कार्यों को पूर्ण करेंगे. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर, चक्की, प्राचार्य वीर कुवँर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमराँव, प्राचार्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालीय बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन