Buxar News: मां काली प्राणप्रतिष्ठा शतचंडी महायज्ञ में कथा सुन भावविभोर हो रहे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: मां काली प्राणप्रतिष्ठा शतचंडी महायज्ञ में कथा सुन भावविभोर हो रहे श्रद्धालु

खंड के कोरानसराय पंचायत स्थित नावाडीह गांव में हो रहे मां काली प्राण प्रतिष्ठा शतचंण्डी महायज्ञ सह श्रीमद्देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं,

विज्ञापन

डुमरांव

. प्रखंड के कोरानसराय पंचायत स्थित नावाडीह गांव में हो रहे मां काली प्राण प्रतिष्ठा शतचंण्डी महायज्ञ सह श्रीमद्देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जहां वाराणसी के कथा वाचक आचार्य प्रमोद त्रिवेदी जी की कथा सुन लोग भाव विभोर हो रहें हैं. इसकी जानकारी देते हुए समाजसेवी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रीमददेवी भागवत महापुराण कथा सुनने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और कथा की डुबकी में गोते लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस यज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित अभिरंजन द्विवेदी पराशर जी पहुंचे हुए हैं. जहां 2 मई से 9 मई तक मां काली प्राण प्रतिष्ठा शतचंण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस शतचंण्डी महायज्ञ सह श्रीमद्देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ को लेकर आसपास के श्रद्धालुओं में भक्तिभाव का माहौल बना हुआ है. लोगों में मां काली प्राण प्रतिष्ठा के लिए आस्था का केंद्र बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन