Buxar News: सात पंचायतों में विकास शिविर का भी हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: सात पंचायतों में विकास शिविर का भी हुआ आयोजन

शनिवार को प्रखंड की सात पंचायतों में डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विकास शिविर आयोजित हुआ

विज्ञापन

डुमरांव. शनिवार को प्रखंड की सात पंचायतों में डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विकास शिविर आयोजित हुआ, इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को प्रखंड की कंझरूआ, मठिला, अटाव सहित सात पंचायतों में डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विकास शिविर का आयोजन किया गया. जहां विभिन्न विभागों की सेवाओं के संबंध में पूर्व से प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए लोगों को शिविर में सेवाएं प्रदान की गयी, बीडीओ ने बताया कि यह विकास शिविर एसी, एसटी टोलों में आयोजित हो रहा है, उन्होंने बताया कि कंझरूआ, मठिला, अटांव सहित अन्य सभी 7 पंचायतों में विकास शिविर के दौरान कई लोगों को जॉबकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाएं दी गयी, बीडीओ ने कहा कि अगर इसके अलावे जो कोई छूट गया है वे भी अपने सेवाओं के लिए आवेदन दे सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन