Buxar News: इवीएम के संबंध में जागरूकता के लिए प्रदर्शन केंद्रों की जायेगा स्थापना

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 29 Jul 2025 5:37 PM

विज्ञापन

विधानसभा आम निर्वाचन के क्रम में मतदाताओं के बीच इवीएम तथा वीवीपैट के संबंध में जागरूकता का प्रसार करने के लिए जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में इवीएम प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना किया जायेगा.

विज्ञापन

बक्सर. विधानसभा आम निर्वाचन के क्रम में मतदाताओं के बीच इवीएम तथा वीवीपैट के संबंध में जागरूकता का प्रसार करने के लिए जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में इवीएम प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना किया जायेगा. इसके लिए निर्धारित केंद्रों पर बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट उपलब्ध कराये गये हैं. साथ ही इवीएम के जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में स्थापित इन इवीएम प्रदर्शन केंद्रों में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की प्रक्रियागत जानकारी दी जाती है तथा मॉक वोट डालकर उन्हें इवीएम और वीवीपैट की सहायता से मतदान का हैंड्स ऑन कराया जाता है. इससे उनमें मतदान के दौरान आत्मविश्वास पैदा होता है. इवीएम संबंधी भ्रांतियों/शंकाओं का समाधान किया जाता है. मतदान के ट्रायल से उनका चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विश्वास बढ़ता है. इवीएम प्रदर्शन केंद्रों में स्थानीय भाषा में सरल तरीके से जानकारी दी जाती है जिससे समाज का हर वर्ग ईवीएम एवं वीवीपैट को समझ सके. जिले में इवीएम प्रदर्शन केंद्र चुनाव की घोषणा/प्रेस नोट की तिथि तक कार्यरत रहेगा इसके उपरांत यह बंद हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन