बक्सर में CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बिहार में तेज होगी इंडस्ट्रीज के विकास की रफ्तार 

Updated:
विज्ञापन

नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण करते CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar in Buxar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में इंडस्ट्रीज के विकास को लेकर काफी गंभीर और सक्रिय दिखाई दे रहे हैं. इसी के तहत सोमवार को वे बक्सर पहुंचे, जहां नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में बनी कई औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए.

विज्ञापन

Nitish Kumar in Buxar Bihar: मुख्यमंत्री लगातार ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिनसे बिहार में उद्योगों को बढ़ावा मिल सके. नावानगर में चल रही इकाइयों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों, उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं और रोजगार बढ़ाने जैसे मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तार से बातचीत की. 

आपके शहर में

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने क्या कहा ? 

उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को और तेज किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके.  सीएम ने यहां प्लांट, बॉटलिंग प्लांट और एथेनॉल यूनिट का भी निरीक्षण किया. सबसे पहले उन्होंने वरुण बेवरेजेस लिमिटेड का दौरा किया और पेय पदार्थ बनने की प्रक्रिया को ध्यान से देखा और समझा. 

CM Nitish Kumar in Buxar

नए गंगा पूल का किया सर्वेक्षण 

इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे. इस क्षेत्र में बियाडा ने करीब डेढ़ सौ एकड़ जमीन चिन्हित की है, जिसमें से तीन कंपनियों को जमीन दी जा चुकी है और कुछ इकाइयों में काम भी शुरू हो गया है. बताया गया कि जल्द ही और कंपनियां भी यहां आएंगी. मुख्यमंत्री ने बक्सर में बने नए गंगा पुल का हवाई सर्वेक्षण भी किया. 

Also read: बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, नीतीश सरकार का बड़ा कदम, निवेशकों के लिए खुशखबरी

CM नीतीश ने हाजीपुर में भी किया था दौरा 

नीतीश कुमार ने हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र का भी दौरा किया था.  वहां उन्होंने न्यू जील सीजनल वियर प्राइवेट लिमिटेड, कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों का निरीक्षण कर उत्पादन, बाजार, रोजगार और विस्तार की संभावनाओं पर अधिकारियों और प्रबंधन से चर्चा की थी. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन