Buxar News: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने दिखाया दमखम

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 22 May 2025 9:18 PM

विज्ञापन

प्रखंड के कतिकनार प्लस टू हाई स्कूल , केसठ एवं रघुनाथपुर में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज के तहत तीन दिवसीय संकुल स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ गुरुवार को किया गया

विज्ञापन

केसठ

. प्रखंड के कतिकनार प्लस टू हाई स्कूल , केसठ एवं रघुनाथपुर में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज के तहत तीन दिवसीय संकुल स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ गुरुवार को किया गया. प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिन्हा ने टॉस उछालकर किया.इस प्रतियोगिता में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस दौरान पहले एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना का विकास करना,उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाना एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा का खोज करना है. एक सौ एवं साठ मीटर के दौड़ प्रतियोगिता किया गया. निर्णयाक की भूमिका विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रवि कुमार सिंह ने निभाई.वही प्लस टू हाई स्कूल केसठ में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व संकुल समन्वयक मनोज कुमार, प्रधानाध्यापिका भावना कुमारी एवं त्रिवेणी राम ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान अंडर 14 बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में अनुसूचित मध्य विद्यालय केसठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं अंडर 16 बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय केसठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. निर्णयाक की भूमिका सत्येंद्र कुमार एवं कुमार संतोष ने निभायी. वही रघुनाथपुर में कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर अरुण कुमार ठाकुर, संजय कुमार, नसरुद्दीन अंसारी, सुनील कुमार, उमेश कुमार, मुकेश कुमार, बलवंत सिंह, चंदन कुमार, निहारिका काश्यप, विक्रम जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन