बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में STF ने बक्सर से विशाल को उठाया, चल रही पूछताछ

Published by :Preeti Dayal
Published at :11 May 2026 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
Chandranath Murder Case STF detains Vishal Srivastava

चंद्रनाथ रथ

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब बिहार के बक्सर तक पहुंच गई है. पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Chandranath Rath Murder Case: (मनीष कुमार मिश्रा) पश्चिम बंगाल की सीएम शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब बिहार के बक्सर तक पहुंच गई है. मामले की जांच कर रही पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बक्सर जिले में छापेमारी कर मुफस्सिल थाना इलाके के पांडेयपट्टी निवासी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया.

विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ बक्सर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ रथ हत्याकांड से जुड़े कुछ अहम सुरागों के आधार पर एसटीएफ ने यह कार्रवाई की है. आशंका जताई जा रही है कि विशाल के पास इस हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण राज हो सकते हैं.

बक्सर एसपी ने क्या बताया?

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि विशाल को चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में ही हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम बक्सर आई थी और छापेमारी कर विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया है. एसपी ने कहा कि बंगाल पुलिस ही स्पष्ट कर सकती है कि उसे किस मामले में हिरासत में लिया गया है.

टोल प्लाजा पर UPI पेमेंट से मिला अहम सुराग

हत्याकांड की जांच कर रहे अधिकारियों को हावड़ा के बल्ली टोल प्लाजा से एक अहम सुराग मिला है. जांचकर्ताओं के मुताबिक, हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई कार वारदात से कुछ समय पहले टोल प्लाजा से गुजरी थी और उसमें सवार लोगों ने यूपीआई के माध्यम से टोल टैक्स का भुगतान किया था. इसी डिजिटल पेमेंट के जरिए पुलिस संदिग्धों में से एक से जुड़े मोबाइल नंबर तक पहुंची. टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी और उसमें सवार लोगों की तस्वीरें भी कैद हुई हैं, जिन्हें जांच में अहम माना जा रहा है.

बेहद करीब से मारी गई थी गोली

बताया जा रहा है कि 6 मई की रात कोलकाता एयरपोर्ट से लगभग सात किलोमीटर दूर मध्यमग्राम इलाके के दोहरिया लेन में चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी. पुलिस के अनुसार, रथ की एसयूवी को एक सिल्वर रंग की कार ने रोका, जिसके बाद बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बेहद करीब से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वारदात के बाद हमलावर कार छोड़कर लाल रंग की कार और मोटरसाइकिल के जरिए फरार हो गए. बाद में पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की, जिनमें एक घटनास्थल के पास और दूसरी बारासात इलाके से मिली.

अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल के इस्तेमाल से बढ़ी चिंता

जांच एजेंसियों ने हत्या में इस्तेमाल हथियार की पहचान ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक-47 एक्स पिस्टल के रूप में की है. यह अत्याधुनिक हथियार माना जाता है. इसके इस्तेमाल ने राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. सीआईडी और एसटीएफ ने एकसाथ मिलकर इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. एजेंसियां इस एंगल से भी जांच कर रही हैं कि कहीं इस हत्याकांड में किसी अंतरराष्ट्रीय या विदेशी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है.

Also Read: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के क्यों बदले नियम? अब हाईटेक हो रही जांच

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन