बक्सर में सफाई व्यवस्था ठप, मांगों को लेकर हड़ताल पर उतर गए कर्मी

Author : Ragini Sharma Published by : Ragini Shamra Updated At : 11 May 2026 2:06 PM

विज्ञापन

बक्सर नगर परिषद की तस्वीर

Bihar News: बक्सर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जगह-जगह कचरे का अंबार लगने लगा है. गर्मी के मौसम में लोगों को बदबू और गंदगी से परेशानी बढ़ने की आशंका है.

विज्ञापन

Bihar News: (आशुतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट) बक्सर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है. शहर के चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और मोहल्लों में कचरा जमा होने लगा है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है.

शहर में लगने लगा कचरे का अंबार

सफाई कार्य बंद होने से नगर के विभिन्न इलाकों में कचरे का उठाव नहीं हो पा रहा है. सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगने लगा है. गर्मी के मौसम में कचरे से बदबू और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं.

पहले भी दिया गया था मांग पत्र

जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मियों ने कुछ दिन पहले नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र देकर अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की थी. लेकिन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. जिसके बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया.

समझौते का पालन नहीं होने का आरोप

सफाई कर्मियों के नेता संजय शर्मा ने बताया कि पिछले आंदोलन के दौरान जो समझौता हुआ था, उसका अब तक पालन नहीं किया गया है. समझौते के तहत हर महीने की 7 तारीख तक मजदूरी भुगतान करने की बात तय हुई थी, लेकिन अब तक इसका अनुपालन नहीं हो रहा है. उन्होंने बताया कि अप्रैल माह से प्रतिदिन 528 रुपये मजदूरी देने, ईपीएफ राशि का बकाया भुगतान करने, ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने और ई-रिक्शा कर्मियों सहित सभी सफाई कर्मियों को समान काम के बदले समान वेतन देने पर सहमति बनी थी. इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

किला मैदान में जुटे सफाई कर्मी

काम बंद करने के बाद सभी सफाई कर्मी किला मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर बैठक की और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

Also Read:जहानाबाद-अरवल सीमा पर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन