Buxar News: कांग्रेस नेता ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला

कांग्रेस नेता
Buxar News: कादिरगंज थाना क्षेत्र के बेरमी गांव में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गए चौकीदार रामानंद प्रसाद पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया।. गंभीर रूप से घायल चौकीदार का इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है, वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
Buxar News (ओंकार नाथ मिश्र): पटना में बीपीएससी टी आर ई 4.0 की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज को लेकर बक्सर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. रविवार को गोलंबर स्थित नवनिर्मित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने एनडीए सरकार की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया.
“वादा रोजगार का, जवाब लाठियों से”: पंकज उपाध्याय
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सम्राट चौधरी और एनडीए की सरकार युवाओं की आवाज को दबाने का काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि, पटना के डाकबंगला चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज करना शर्मनाक है. युवाओं पर मुकदमा दर्ज करना उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है. बीजेपी सरकार अब दमनकारी नीतियों पर उतर आई है, जहां हक मांगने पर सिर्फ लाठियां मिलती हैं.
शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों का पूर्ण समर्थन
पंकज उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी टी आर ई 4.0 की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि,रोजगार मांगना गुनाह नहीं है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिक का मौलिक अधिकार है. कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और युवाओं के हक के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी.
मांगों का समाधान हो, वरना होगा उग्र आंदोलन
कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी है कि वह अपना दमनकारी रवैया छोड़कर अभ्यर्थियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान करे. यदि सरकार जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी.
इस प्रेस वार्ता के दौरान मौके पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व प्रदेश संगठन सचिव कामेश्वर पांडेय, सत्येंद्र ओझा, ई. रामप्रश्न द्विवेदी, राजा रमन पांडे, त्रियोगी मिश्रा और अभिषेक जायसवाल मौजूद थे.
Also Read: बीजेपी विधायक का वीडियो शेयर कर तेजस्वी का सवाल, क्या जाति देखकर होगा एक्शन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










