बक्सर में बिजली संकट पर कांग्रेस का हमला, बोले- 24 घंटे से ज्यादा कटौती ने जनता का जीना किया मुश्किल

Author Mritunjay singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
बक्सर में चरमराई बिजली व्यवस्था पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने जताई गहरी चिंता,

बक्सर में भीषण बिजली संकट ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है. कांग्रेस ने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. जनजीवन नारकीय होने पर तत्काल समाधान की मांग की गई है.

विज्ञापन

Buxar news : बक्सर जिले में जारी बिजली संकट को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और बिजली विभाग पर निशाना साधा है. जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. मनोज पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लगातार बिजली कटौती से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

'बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई'

डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि बक्सर शहर और ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सरकार के दावों पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार घर-घर बिजली, नल-जल और विकास योजनाओं का प्रचार कर रही है, जबकि दूसरी ओर बक्सर की जनता बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही है. उनके अनुसार शहर के आधे से अधिक हिस्से में 24 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही.

पानी, पढ़ाई और मरीजों पर पड़ा असर

डॉ. पांडे ने कहा कि बिजली नहीं रहने से लोगों को पीने के पानी, बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की देखभाल और रोजमर्रा के कार्यों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी और उमस के कारण लोग घरों से बाहर बैठने को मजबूर हैं.

'जनजीवन नारकीय, जल्द हो समाधान'

उन्होंने कहा कि महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हैं. लगातार बिजली की आंख-मिचौली ने जनजीवन को नारकीय बना दिया है. उन्होंने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार कर आम जनता को राहत देने की मांग की.


विज्ञापन
Mritunjay Singh

लेखक के बारे में

By Mritunjay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन