बक्सर: नावानगर सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, चार पंचायतों से 190 आवेदन मिले

Author Triloki chaubey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्धघाटन करती डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर जिला के चार पंचायतों में विशेष सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया, जहाँ जिला अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. डीएम साहिला ने समय पर निष्पादन का आश्वासन दिया और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला के नावानगर प्रखंड के परमानपुर, सोनवर्षा, कड़सर और गिरधर बरांव पंचायतों में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता जिला कार्यालय से प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों ने की. परमानपुर पंचायत में आयोजित शिविर में डीएम साहिला, एसपी शुभम आर्य समेत कई अधिकारियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

समय पर होगा हर आवेदन का निष्पादन : डीएम

शिविर को संबोधित करते हुए डीएम साहिला ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. साथ ही उन्होंने सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी शिविर के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है.

पुलिस से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज करें : एसपी

एसपी शुभम आर्य ने कहा कि सहयोग शिविर में पुलिस से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकती हैं. उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की.

चार पंचायतों से मिले 190 आवेदन

बीडीओ ने बताया कि चारों शिविरों में कुल 190 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें परमानपुर से 102, कड़सर से 50, सोनवर्षा से 11 और गिरधर बरांव से 27 आवेदन शामिल हैं. सभी आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

लाभुकों को बांटे गए विभिन्न योजनाओं के लाभ

शिविर के दौरान डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के दो लाभुकों बिंद देवी और जमुनी देवी को डमी चाभी प्रदान की. इसके अलावा पांच लाभुकों को आयुष्मान कार्ड, चार लाभुकों को राशन कार्ड, तीन लाभुकों को कबीर अंत्येष्टि योजना का चेक तथा बाल श्रम उन्मूलन योजना के तहत एक लाभुक श्रमिक को 25 हजार रुपये का स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन