बक्सर: नावानगर काला हिरण रेस्क्यू सेंटर पहुंचीं DM साहिला, संरक्षण और देखभाल व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते डीएम | Prabhat Khabar Network

जिला पदाधिकारी साहिला ने नावानगर स्थित काला हिरण रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण कर संरक्षण और देखभाल व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने वन्यजीव संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया.

विज्ञापन

Buxar News : जिला पदाधिकारी साहिला ने बुधवार को नावानगर स्थित काला हिरण रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित संरक्षण एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने काला हिरणों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

संरक्षण कार्यों की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों से रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए.

वन्यजीव संरक्षण सभी की जिम्मेदारी : डीएम

डीएम साहिला ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने रेस्क्यू सेंटर में काला हिरणों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुविधाओं को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान रेस्क्यू सेंटर के प्रभारी वनरक्षी केशव कुमार सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन