बक्सर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते प्रभारी सचिव अजय यादव व डीएम सहिला | Prabhat Khabar Network
Buxar News : बक्सर में प्रभारी सचिव अजय यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने के सख्त निर्देश दिए.
Buxar News : जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. शनिवार को प्रभारी सचिव-सह-सचिव, ऊर्जा विभाग अजय यादव ने जिलाधिकारी साहिला के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जलस्तर, प्रभावित आबादी और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली.
आपके शहर में
ग्रामीणों से मिलकर सुनी समस्याएं
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
बाढ़ राहत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश
प्रभारी सचिव ने मातहत अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ राहत कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाये. उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल और आवश्यक दवाइयों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.
नाव, नाविक और गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने पर जोर
प्रभारी सचिव ने प्रभावित क्षेत्रों में नाव, नाविक और प्रशिक्षित गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया. साथ ही बाढ़ प्रमंडल के अधिकारियों को जलस्तर और तटबंधों की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने को कहा.

जीवनरक्षक दवाओं और मेडिकल टीम तैयार रखने की हिदायत
प्रभारी सचिव ने सिविल सर्जन को पर्याप्त मात्रा में जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध रखने और मेडिकल टीम को तैयार रखने का निर्देश दिया. वहीं, पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था करने को कहा.
Also Read : किसानों के सामने एमएसपी, मनरेगा और कॉरपोरेटीकरण बड़ी चुनौती: एआईकेएमएस
नियंत्रण कक्ष से निगरानी का निर्देश
डुमरांव एसडीएम को नियंत्रण कक्ष के माध्यम से बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने की हिदायत दी गयी. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाये.
Also Read : मां के निधन पर समाजसेवी गुड्डू राय से मिले सांसद सुधाकर सिंह
माइकिंग से लोगों को किया जा रहा जागरूक
जिलाधिकारी साहिला ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. साथ ही प्रशासन की ओर से चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है.
Also Read : सासाराम में बारिश थमने के बाद गुप्ता धाम मार्ग खुला, श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए