पुराना भोजपुर में तीन घंटे गुल रही बिजली, वायर बॉक्स में आग के बाद ट्रांसफार्मर में भी आयी खराबी

Updated:
विज्ञापन

पुराना भोजपुर पोल पर वायर बॉक्स में लगी आग | Prabhat Khabar Network

Buxar News : पुराना भोजपुर में वायर बॉक्स में आग लगने और ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हुई.

विज्ञापन

Buxar News : पुराना भोजपुर इलाके में रविवार को बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को करीब तीन घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी. बाजार स्थित शिव मंदिर के समीप लगे वायर बॉक्स में अचानक आग लगने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. इसके बाद मोहन पाल के घर के समीप स्थित 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में भी तकनीकी खराबी आ गयी. एक के बाद एक दो स्थानों पर आयी गड़बड़ी से पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

वायर बॉक्स में आग लगने से बढ़ी परेशानी

वायर बॉक्स में आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम सक्रिय हो गयी. गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल रहने से आम उपभोक्ताओं के साथ बाजार के दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी. बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण कई दुकानों का कामकाज प्रभावित हुआ.

Also Read : सासाराम में कार्यपालक सहायकों ने संगठन मजबूती और समस्याओं के समाधान पर किया मंथन

दोनों स्थानों पर पहुंची तकनीकी टीम

सूचना मिलते ही कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभागीय तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया. कर्मियों ने पहले वायर बॉक्स में आयी खराबी को दूर किया. इसके बाद 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में आयी तकनीकी गड़बड़ी को ठीक किया गया.

तीन घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुई बिजली

विभागीय कर्मियों की करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद इलाके में विद्युत आपूर्ति सामान्य हो सकी. बिजली बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली.

Also Read : किसानों के सामने एमएसपी, मनरेगा और कॉरपोरेटीकरण बड़ी चुनौती: एआईकेएमएस

आशा पड़री फीडर में भी ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस

इधर, सिमरी प्रखंड के आशा पड़री फीडर में भी 100 केवीए के ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस कार्य कराया गया. विभाग के अनुसार, नियमित रखरखाव का उद्देश्य विद्युत उपकरणों में आने वाली तकनीकी समस्याओं को कम करना और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है.

तकनीकी खराबी की सूचना पर तत्काल भेजी जाती है टीम

कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है. तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाता है.

Also Read : सासाराम में पटेल सेवा संघ की स्मारिका के प्रकाशन की तैयारी, कोर कमिटी की बैठक में बनी रूपरेखा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन