बक्सर: धरने की नहीं मिली अनुमति तो भड़के किसान, DDC को सौंपा मांगपत्र, बोले- समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा आंदोलन

Author Manish mishra|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

मांग पत्र देने के बाद खड़े लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में किसानों के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिलने पर वे भड़क उठे. किसान प्रतिनिधियों ने जिला उप विकास आयुक्त को मांगपत्र सौंपकर अपनी नाराजगी जताई और समस्याओं के समाधान की मांग की. यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Buxar news : बक्सर में समाजवादी विचार मंच, बिहार के बैनर तले प्रस्तावित किसानों का धरना-प्रदर्शन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण आयोजित नहीं हो सका. इसके बाद किसान प्रतिनिधियों ने जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को मांगपत्र सौंपकर अपनी नाराजगी जताई और समस्याओं के समाधान की मांग की.

विज्ञापन

धरने की अनुमति नहीं मिलने पर जताया विरोध

किसान प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है. उनका कहना था कि बिजली कटौती, खाद की कालाबाजारी और सिंचाई संकट से किसान पहले ही परेशान हैं. यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.

18 घंटे बिजली और ट्रांसफार्मर चालू करने की मांग

मांगपत्र में किसानों ने कृषि कार्य के लिए प्रतिदिन 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही रोपनी के दौरान ओवरलोड और लो वोल्टेज की समस्या दूर करने तथा एकरासी-ब्रह्मपुर सब स्टेशन में पिछले एक वर्ष से बंद पड़े 5 एमवीए ट्रांसफार्मर को जल्द चालू कराने की मांग उठाई.

खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग

किसानों ने आरोप लगाया कि ₹266 कीमत वाली यूरिया खुले बाजार में ₹500 तक और ₹1,350 मूल्य वाली डीएपी खाद ₹2,200 तक बेची जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है. मांगपत्र में कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने और नहरों में अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की भी मांग की गई.

किसान प्रतिनिधियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिष्टमंडल में अरुण कुमार ओझा, चंद्रशेखर कुमार, संतोष परमहंस सिंह, शशि राय, महेंद्र सिंह, जयकृष्ण सिंह, दीपक कुमार और अखिलेश सिंह सहित अन्य किसान प्रतिनिधि शामिल रहे. किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन