बक्सर: ई-रिक्शा में सीट के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 100 लीटर शराब, पुलिस ने दो महिला समेत तीन तस्करों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बक्सर जिले के डुमरांव में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ई-रिक्शा में छिपाकर ले जाई जा रही 100 लीटर देशी शराब के साथ दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी जब्त किया है.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिले के डुमरांव में कोरानसराय थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है.

वाहन जांच में खुला शराब तस्करी का खेल

मंगलवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरांव की ओर से एक ई-रिक्शा के जरिए शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही थाना गेट के समीप डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई.

सीट के नीचे बोरी में छिपाई गई थी 100 लीटर शराब

तलाशी के दौरान ई-रिक्शा की सीट के नीचे बोरी में छिपाकर रखी गई 100 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से ई-रिक्शा चालक समेत उसमें सवार दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया.

दो महिलाओं समेत तीन आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान डुमरांव के चतुरशालगंज निवासी चालक सुरेन्द्र कुमार तथा नोनियाडेरा गांव की शारदा देवी और बचनी देवी के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान तीनों ने शराब तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज, भेजे गए जेल

कोरानसराय थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया गया है.

थानाध्यक्ष बोले, अभियान आगे भी रहेगा जारी

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन