शहीद के परिवार तक नहीं पहुंची सड़क, दो साल से जलजमाव में घिरे 20 घर

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
पूर्व सैनिक का परिवार।

पूर्व सैनिक का परिवार।

Buxar News: बक्सर के खैराटी गांव में पिछले दो वर्षों से जलजमाव के कारण करीब 20 घरों का रास्ता बंद है. सबसे अधिक परेशानी शहीद और पूर्व सैनिक परिवार को झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन

Buxar News (मृत्युंजय सिंह): बक्सर के सदर विधानसभा क्षेत्र के खुटाहां पंचायत अंतर्गत खैराटी गांव के वार्ड संख्या 13 में पिछले दो वर्षों से जलजमाव की समस्या के कारण करीब 20 घरों का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है. इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित पूर्व सैनिक एवं शहीद परिवार हैं, जिन्हें आज भी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

पड़ोसियों के घर होकर आने-जाने को मजबूर लोग

खैराटी गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार ललन तिवारी ने बताया कि लगातार जलजमाव के कारण उनके घर तक आने-जाने का रास्ता बंद हो चुका है. स्थिति ऐसी हो गई है कि परिवार के लोगों को पड़ोसियों के घरों से होकर बाहर निकलना पड़ता है. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और जलनिकासी की समस्या को लेकर कई बार पंचायत के मुखिया, स्थानीय विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई.

शहीद और सैनिक परिवार झेल रहा परेशानी

पूर्व सैनिक ललन तिवारी ने भारतीय सेना में लगभग 30 वर्षों तक सेवा देकर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनके परिवार की देशसेवा की परंपरा भी उल्लेखनीय रही है. उनके बड़े पुत्र स्वर्गीय हवलदार अखिलेश तिवारी देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए थे. वहीं दूसरे पुत्र नायक अरविंद तिवारी और छोटे पुत्र हवलदार अरुण तिवारी वर्तमान में भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं और देश की सुरक्षा में योगदान दे रहे हैं.

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

ग्रामीणों का कहना है कि जिस परिवार ने पीढ़ियों तक देशसेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा, उसी परिवार को आज बुनियादी सड़क सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. यह न केवल प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है, बल्कि समाज और व्यवस्था के लिए भी गंभीर सवाल खड़ा करता है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि शहीद और सैनिक परिवार के सम्मान को देखते हुए अविलंब सड़क निर्माण एवं जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों को राहत मिल सके.

Also Read: डुमरांव कृषि महाविद्यालय को बड़ी उपलब्धि, बिहार का पहला कशेरुकी नाशीजीव प्रबंधन केंद्र स्वीकृत

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन