ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से आरपीएफ के एएसआइ की मौत

Updated at : 18 Feb 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से आरपीएफ के एएसआइ की मौत

buxar news : बक्सर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में तैनात एएसआइ रमेश सिंह का निधन मंगलवार को हो गया

विज्ञापन

बक्सर. स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में तैनात एएसआइ रमेश सिंह का निधन मंगलवार को हो गया. स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. इलाज के लिए तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 55 वर्षीय रमेश सिंह स्थानीय पोस्ट में काफी दिनों से पदस्थापित थे. वे जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलुआ के रहने वाले रमेश सिंह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों व एक पुत्र को छोड़ गये हैं. अपने सहयोगी व मिलनसार स्वभाव के कारण वे काफी लोगों के चहेते बन गये थे. उनके निधन पर रेल यात्री कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ.सुधीर कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी चौबे, वीरेन्द्र ओझा, कामेन्द्र सिंह, अजय कुमार व विजेन्द्र कुमार आदि ने शोक व्यक्त करते हुए इस सदमे से शोकाकुल परिजनों को उबारने की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन