बिहार में घरेलू कलह ने उजाड़ दिया घर, मां ने तीन बच्चों संग खाया जहर, 5 साल के मासूम की मौत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Jan 2026 6:36 PM
घटना के बाद मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Bihar Crime News: बक्सर में घरेलू कलह ने दिल दहला देने वाली तस्वीर पेश की. एक मां ने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया. पांच साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है.
Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले से बुधवार की सुबह एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया. राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में घरेलू कलह ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. एक मां ने अपने ही तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया. इस दर्दनाक घटना में पांच साल के बेटे की मौत हो गई.
30 वर्षीय रूबी देवी घरेलू विवाद से मानसिक रूप से टूट चुकी थी. बताया जा रहा है कि सास से लंबे समय से उसका विवाद चल रहा था. बुधवार की सुबह फिर से कहासुनी हुई. इसी तनाव में रूबी देवी ने खौफनाक फैसला कर लिया. उसने पहले अपने तीन बच्चों को जहर दिया. फिर खुद भी जहर खा लिया.
जहर खाते ही तड़पने लगे मासूम
जहर का असर होते ही घर में चीख-पुकार मच गई. मासूम बच्चे तड़पने लगे. परिजन घबरा गए. आनन-फानन में सभी को राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
पांच वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम
सदर अस्पताल पहुंचते ही पांच वर्षीय अर्जुन ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह खबर सुनते ही परिजन टूट गए. मां-बाप की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. छह साल का करण और तीन साल की राधा की हालत भी नाजुक बनी हुई है. दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. मां रूबी देवी का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है.
पति की मौत के बाद देवर से हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि रूबी देवी की जिंदगी पहले से ही दुखों से भरी थी. करीब 12 साल पहले उसकी शादी राजकुमार से हुई थी. कुछ साल बाद सड़क हादसे में पति की मौत हो गई. इसके बाद परिवार ने उसकी शादी देवर जितेंद्र चौधरी से कराई. जितेंद्र बाहर काम करता था. हाल ही में गांव लौटा था. उसी दौरान विवाद फिर बढ़ गया.
पूरे गांव में छाया मातम
मंगलवार को भी झगड़े की सूचना पर डायल 112 की पुलिस गांव पहुंची थी. मामला शांत कराया गया था. लेकिन बुधवार की सुबह हालात बेकाबू हो गए. घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. हर आंख नम है. राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. एसडीपीओ गौरव पांडे ने कहा कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










