बक्सर में डीसी का सख्त आदेश: विकास योजनाओं को तुरंत दें रफ्तार, अधिकारियों को मिला 24 घंटे का अल्टीमेटम

बैठक की तस्वीर
Buxar News: बक्सर में डीडीसी निहारिका छवि ने बैठक किया. बैठक में जिला परिषद योजनाओं में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर एनओसी उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया.
Buxar News:(मृत्युंजय सिंह) बक्सर में विकास कार्यों में देरी को लेकर डीडीसी (उप विकास आयुक्त) पूरी तरह एक्शन मोड में हैं. शुक्रवार देर शाम समाहरणालय कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई. बैठक जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं को तेजी से लागू करने के उद्देश्य से की गई. जिला परिषद की अटकी हुई योजनाओं को गति देने के लिए उन्होंने एनओसी (NOC) सहित अन्य फाइलों का निष्पादन तुरंत करने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) निहारिका छवि ने की. बैठक में सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मौजूद रहे.
एनओसी प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर
बैठक में बताया गया कि जिला परिषद की विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हेतु सभी अंचलाधिकारियों को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है. इसकी प्रति प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को भी उपलब्ध कराई गई है.
24 घंटे में एनओसी उपलब्ध कराने का निर्देश
डीडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अंचलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित स्थलों की एनओसी 24 घंटे के भीतर जिला परिषद कार्यालय में उपलब्ध कराएं. जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी न हो.

योजनाओं में विलंब बर्दाश्त नहीं
बैठक में यह भी जोर दिया गया कि विकास योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










