बक्सर में बच्चों और जीविका दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली, नशा छोड़ने का दिया संदेश

केसठ में प्रभातफेरी निकालते स्कूली बच्चे और जीविका दीदियां
Buxar News : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में रविवार को मद्य निषेध जागरूकता के तहत स्कूली बच्चों और जीविका दीदियों ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों को नशा न करने का संदेश दिया.
केसठ से गिरीश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट
Buxar News : केसठ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में स्कूली बच्चों और जीविका दीदियों ने रविवार को मद्य निषेध के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रभातफेरी निकाली. ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इस मद्य निषेध जागरूकता रैली के दौरान छात्रों ने गगनभेदी नारे लगाकर लोगों का ध्यान खींचा.
प्रधानाध्यापकों के नेतृत्व में अभियान
उर्दू मध्य विद्यालय केसठ और रामपुर समेत अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने पोषक क्षेत्रों (आसपास के इलाकों) में प्रभातफेरी निकाली और स्थानीय लोगों को नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया. इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने किया.
नारों से किया जागरूक
इस जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों ने “मद्यपान खुद है बीमारी, इससे क्यों करना यारी” और “मद्यपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है” जैसे प्रेरक नारों की तख्तियों के साथ लोगों को मद्य निषेध के प्रति सचेत किया.
Also Read : बक्सर के रघुनाथपुर में खुलेगा नया डिग्री कॉलेज: डीएम साहिला ने किया निरीक्षण, 1 जुलाई से शुरू होगा सत्र
महिलाओं ने संभाली कमान
वहीं दूसरी तरफ, कुलमनपुर गांव में लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में नशा मुक्ति को लेकर एक विशेष प्रभातफेरी निकाली गई. जीविका मित्र मंजू द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली के दौरान महिलाओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया और लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई. इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई.
इस पूरे कार्यक्रम के मौके पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, लालबाबू प्रसाद समेत कई अन्य गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.
Also Read : बक्सर में समाजसेवी ने निजी खर्च से बनवाई 1.5 किमी सड़क, 5 लाख खर्च कर जोड़ दिए दो विधानसभा क्षेत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










