बक्सर: चौगाईं के भागवत कथा में पहुंचीं मुरार थानाध्यक्ष, आरती कर लिया आशीर्वाद, बोलीं- मातृशक्ति से जीवंत है सनातन संस्कृति

Author Vinit Dumroan|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : आरती करतीं हुए मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौगाईं के खेल मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के 16वें दिन मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पहुंचीं. उन्होंने आरती कर सनातन संस्कृति के संरक्षण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. यह आयोजन मेले जैसा माहौल बनाए हुए है, जिसकी पूर्णाहुति 21 जुलाई को होगी.

विज्ञापन

Chaugain Bhagwat Katha Buxar : बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत चौगाईं प्रखंड के खेल मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के 16वें दिन शुक्रवार को मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पहुंचीं. उन्होंने विधि-विधान से आरती कर कथा का शुभारंभ किया और सनातन संस्कृति के संरक्षण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Buxar News : थानाध्यक्ष ने की आरती, दिया संस्कृति का संदेश

मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने कथा स्थल पर पूजा-अर्चना और आरती करने के बाद कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और पूजा पद्धतियों को जीवंत बनाए रखने में मातृशक्ति की सबसे अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं.

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गत 7 जुलाई से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के 16वें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे. विभिन्न स्थानों से आए कथावाचक प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं.

मेले जैसा दिख रहा है आयोजन स्थल

ज्ञान यज्ञ स्थल पर बनारस, बलिया सहित अन्य क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई हैं. श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने के स्टॉल और बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों की भी व्यवस्था की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बना हुआ है.

21 जुलाई को होगी पूर्णाहुति

यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति 21 जुलाई को होगी. कार्यक्रम में जदयू प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन