स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत, बक्सर में जन शिक्षण संस्थान ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, चलाया सफाई अभियान

Author Ashutosh Singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो स्वच्छता के प्रति शपथ लेते संस्थान के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में 17 से 31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. जन शिक्षण संस्थान में अधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली और परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया.

विज्ञापन

Buxar Swachhta Pakhwada : बक्सर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जन शिक्षण संस्थान परिसर में स्वच्छता शपथ ग्रहण और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने स्वच्छता की शपथ लेकर परिसर में सफाई अभियान चलाया तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया.

विज्ञापन

Buxar news : शपथ लेकर शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 17 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिन कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह ने स्वच्छता शपथ दिलाकर की. सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया.

श्रमदान कर चलाया सफाई अभियान

शपथ ग्रहण के बाद संस्थान परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया गया. प्रतिभागियों ने कचरा एकत्र कर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया. इस दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने और संक्रमण से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया.

स्वच्छता को बताया हर नागरिक की जिम्मेदारी

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. जनभागीदारी से ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण संभव है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

कई अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डीपीएमयू पीएम विश्वकर्मा के प्रेमप्रकाश दुबे, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुमन कुमारी, अजीत कुमार, अनूप श्रीवास्तव, मुख्य कार्यालय की अनुदेशिका बिंदु कुमारी, रौनक प्रवीण सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन